Gold Price Today: आने वाले वेडिंग सीजन ने बढ़ाया सोने का भाव, दिल्ली में 500 रुपये महंगा हुआ गोल्ड

Gold Price Today: शादी-विवाह के सीजन में ज्वैलर्स और रिटेल सेलर्स की तरफ से मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 500 रुपये की बढ़त के साथ एक बार फिर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया

अपडेटेड Nov 08, 2024 पर 7:41 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

Gold Price Today: शादी-विवाह के सीजन में ज्वैलर्स और रिटेल सेलर्स की तरफ से मांग बढ़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 500 रुपये की बढ़त के साथ एक बार फिर 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 800 रुपये उछलकर 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछली कारोबारी सत्र में इसका भाव 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 500 रुपये बढ़कर 79,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गुरुवार को यह 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि शादी के मौसम के लिए स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सर्राफा पर दांव लगाया, जिससे सोने की कीमतों में तेजी देखी गई।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि डॉलर सूचकांक में मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतिगत घोषणा के बीच सोने में कमजोरी रही। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने उम्मीद के अनुरूप ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है। एशियाई बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 10 डॉलर प्रति औंस या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,695.70 डॉलर प्रति औस रह गया। कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार अमेरिकी डॉलर में मजबूती के कारण शुक्रवार को सोने की कीमत 2,700 डॉलर के स्तर से नीचे आ गई। वैश्विक बाजारों में चांदी भी 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।


इंदौर में महंगा हुआ सोना

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में शुक्रवार को‌ सोना 800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के भाव में 550 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई। कारोबारियों के अनुसार ये रहा सोने-चांदी का भाव।

इंदौर में सोने, चांदी का भाव

सोना 79500 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 93250 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 1150 रुपये प्रति नग।

सरकार ने जारी की साल 2025 की छुट्टियां, ये है केंद्रीय कर्मचारियों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।