Gold Price Today: सोने की तेजी को लगा ब्रेक! सस्ता हुआ गोल्ड, क्या निवेश का बन रहा है बेस्ट टाइम?

Gold Price Today: आज काफी समय के बाद सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने के भाव में आ रही लगातार तेजी को आज ब्रेक लग गया। 24कैरेट सोने का भाव 110 रुपये और 22 कैरेट सोने का दाम 100 रुपये तक कम हुआ है। हालांकि, सोने का भाव अभी भी 80,000 रुपये के पार ही कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 6:51 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज बहुत दिनों के बाद सोने के भाव में आई गिरावट।

Gold Price Today: आज काफी समय के बाद सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने के भाव में आ रही लगातार तेजी को आज ब्रेक लग गया। 24कैरेट सोने का भाव 110 रुपये और 22 कैरेट सोने का दाम 100 रुपये तक कम हुआ है। हालांकि, सोने का भाव अभी भी 80,000 रुपये के पार ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 73,400 रुपये के ऊपर बना हुआ है। क्या इस दाम पर निवेशको को सोने में निवेश करना चाहिए?

 22 कैरेट में बनती है गोल्ड ज्वैलरी

देश में ज्यादातर ज्वैलरी 22 कैरेट सोने में बनाई जाती है। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने या घटने का असर सीधे बायर्स पर आएगा। सोना सस्ता होने पर सोने की ज्वैलरी का दाम भी कम होता है। देश में इस समय शादी का सीजन है। अगर आपके घर में भी शादी है और ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सोने का भाव गिरना राहत दे सकता है।


15 जनवरी 2025 को महंगी हुई चांदी

देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,500 रुपये पर है। चांदी के भाव में 2,000 रुपये की गिरावट आई है। इससे पहले चांदी का भाव 94,500 रुपये था। हालांकि, साल 2024 में एक किलोग्राम चांदी का भाव 1,00,000 रुपये को पार कर गया था। चांदी का भाव अभी तक अपने पुराने पीक पर दोबारा लौटकर नहीं आया है। अब देखना होगा कि चांदी को अपने पिछले पीक 1,00,000 रुपये के स्तर पर आने में कितना समय लगेगा।

घरेलू बाजार में सोने की बढ़ी मांग

शादी के सीजन में सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे इसकी कीमतों में तेजी बनी रहती है। लोग सोना न सिर्फ गहने बनाने के लिए, बल्कि सुरक्षित निवेश के तौर पर भी खरीदते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती और निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने इसकी कीमत को और बढ़ावा दिया है। अब देखना होगा कि सोना कब 85,000 रुपये के स्तर पर पहुंचेगा।

15 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 73,450 80,110
नोएडा 73,450 80,110
गाजियाबाद 73,450 80,110
जयपुर 73,450 80,110
गुड़गांव 73,450 80,110
लखनऊ 73,450 80,110
मुंबई 73,300 80,070
कोलकाता 73,300 80,070
पटना 73,350 80,120
अहमदाबाद 73,350 80,120
भुवनेश्वर 73,300 80,070
बेंगलुरु 73,300 80,070

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने-चांदी का रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।