Gold Price Today: आज काफी समय के बाद सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने के भाव में आ रही लगातार तेजी को आज ब्रेक लग गया। 24कैरेट सोने का भाव 110 रुपये और 22 कैरेट सोने का दाम 100 रुपये तक कम हुआ है। हालांकि, सोने का भाव अभी भी 80,000 रुपये के पार ही कारोबार कर रहा है। दिल्ली, राजस्थान, यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 80,100 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 73,400 रुपये के ऊपर बना हुआ है। क्या इस दाम पर निवेशको को सोने में निवेश करना चाहिए?
