Gold Price Today: लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, नवरात्रि में बुधवार 9 अक्टूबर को ये रहा 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Price in India: आज 9 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन हल्की गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना कुछ शहरों में सस्ता हो गया है। हालांकि, कल के मुकाबले बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कल के बंद भाव से सोने का दाम थोड़ा कम हुआ है

अपडेटेड Oct 09, 2024 पर 7:59 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price: देश में सोने के भाव लगातार तीसरे दिन कम हुआ है।

Gold Price in India: आज 9 अक्टूबर को भारत में सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन हल्की गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना कुछ शहरों में सस्ता हो गया है। हालांकि, कल के मुकाबले बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कल के बंद भाव से सोने का दाम थोड़ा कम हुआ है। मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का दाम लगभग 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया है। वहीं, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 77,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का रेट

चांदी के दाम में भी गिरावट चांदी के दाम भी कम हुए हैं। अब इसका भाव 95,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कल से 1,000 रुपये सस्ता है। त्योहारों के मौसम में सोने की मांग बढ़ने के बावजूद कीमतों में गिरावट निवेशकों के लिए अहम है। एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी 1 लाख रुपये पर पहुंच सकती है।


नोएडा-गाजियाबाद-लखनऊ-जयपुर में सोने का रेट

देशभर में सोने के दामों में गिरावट नोएडा और गाजियाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का दाम 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। लखनऊ में भी यही दरें दर्ज की गईं। जयपुर में 24 कैरेट सोना 77,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 71,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।

मुंबई और कोलकाता में सोने का दाम

वहीं, मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 77,440 रुपये और 22 कैरेट की 70,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में तेजी के बाद अब लगातार तीसरे दिन से गिरावट देखने को मिली है।

देश के बड़े शहरों में 9 अक्टूबर 2024 को 22 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव 24 कैरेट सोने का आज का भाव
दिल्ली 71,140 77,590
मुंबई 70,990 77,440
अहमदाबाद 71,040 77,490
चेन्नई 70,990 77,440
कोलकाता 70,990 77,440
गुरुग्राम 71,140 77,590
लखनऊ 71,140 77,590
बेंगलुरु 70,990 77,440
जयपुर 71,140 77,590
पटना 71,040 77,490
भुवनेश्वर 70,990 77,440
हैदराबाद 70,990 77,440

 

सोना-चांदी हुआ मंगलवार को सस्ता

वैश्विक बाजारों में मंदी के रुख के कारण स्टॉकिस्टों की ताजा बिकवाली के चलते राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं। कारोबार के दौरान सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 78,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को सोना 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, विदेशी बाजारों में चांदी के भाव में गिरावट के बाद मुनाफावसूली के कारण चांदी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।इसके अलावा, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी अपने रिकॉर्ड स्तर से 400 रुपये गिरकर 77,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Silver Price Today: दिवाली पर चांदी चमकाएगी किस्मत! अभी करें निवेश, सिल्वर होगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।