सोने के वायदा भाव में 20 नवंबर को और ज्यादा गिरावट दिख रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिन में दिसंबर में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव पिछली क्लोजिंग से 6000 रुपये तक फिसल गया। अमाउंट 121424 रुपये प्रति 10 ग्राम के लो तक चला गया। हाजिर बाजार में भी सोना लगातार फिसल रहा है।
दूसरी कीमती धातु चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट है। MCX पर दिसंबर में डिलीवरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट का वायदा भाव दिन में पिछली क्लोजिंग से 10614 रुपये गिरकर 146868 रुपये प्रति किलोग्राम के लो तक गया। चांदी के हाजिर भाव में भी गिरावट का रुख बरकरार है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के हाजिर भाव में गिरावट है। रॉयटर्स के मुताबिक, स्पॉट गोल्ड की कीमत 1.9 प्रतिशत गिरकर 3,551.68 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है। वहीं दिसंबर डिलीवरी वाला US गोल्ड फ्यूचर्स 3.6 प्रतिशत गिरकर 3,551.90 डॉलर पर आ गया है। दिसंबर की मीटिंग में अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाए जाने के अनुमानों से कीमती धातुओं पर दबाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर की कीमत 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41.9 डॉलर प्रति औंस हो गई है। प्लेटिनम की कीमत भी 2 प्रतिशत गिरकर 1,317 डॉलर प्रति औंस हो गई है।
दिल्ली के बाजार में गुरुवार को 2800 रुपये लुढ़का था सोना
एक दिन पहले, 19 नवंबर को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में लगातार 8वें दिन गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 1300 रुपये टूटा। दिल्ली के बाजार में 8 कारोबारी सत्रों में सोना कुल 12,400 रुपये नीचे आ चुका है। गुरुवार को चांदी की कीमत भी दबाव में रही और 2500 रुपये टूटी।