Get App

क्या अब सुरक्षित निवेश नहीं रहा सोना? युद्ध के बीच भी लगातार चौथे महीने गिरा दाम

युद्ध के बावजूद सोना लगातार चौथे महीने गिर रहा है। आखिर सुरक्षित निवेश माने जाने वाले गोल्ड पर दबाव क्यों है? जानिए कच्चे तेल, अमेरिकी ब्याज दर, डॉलर और महंगाई का सोने की कीमतों से क्या संबंध है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 2:52 PM
क्या अब सुरक्षित निवेश नहीं रहा सोना? युद्ध के बीच भी लगातार चौथे महीने गिरा दाम
सोना कोई ब्याज या डिविडेंड नहीं देता। इसलिए जब ब्याज दर बढ़ती हैं, तो निवेशक बॉन्ड जैसे विकल्पों की तरफ रुख करते हैं।

सोने को हमेशा सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है। क्योंकि आर्थिक संकट या भूराजनीतिक तनाव के वक्त इसका भाव अमूमन बढ़ता है। लेकिन इस बार तस्वीर अलग है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बावजूद सोने पर लगातार दबाव बना हुआ है।

सोना लगातार चौथे महीने गिरावट की ओर बढ़ रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार निवेशकों का फोकस सिर्फ युद्ध पर नहीं, बल्कि महंगाई, ब्याज दर और अमेरिकी डॉलर पर ज्यादा है।

आखिर सोना क्यों गिर रहा है?

सोने पर सबसे बड़ा दबाव कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का है। ईरान ने हाल ही में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई। इससे आशंका बढ़ गई कि अगर पश्चिम एशिया में तनाव लंबा चला तो तेल महंगा बना रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें