Gold Prices :  सोना ऑल टाइम हाई के नजदीक, इन वजहों से 2023 में जारी रह सकती है तेजी

Gold prices :  सोना शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया। MCX पर सोना फिलहाल 55,800 के आसपास बना हुआ है। इससे पहले सोना अगस्त, 2020 में 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। विदेशी बाजार में सोना 1,850 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर बना हुआ है

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
MCX पर सोना फिलहाल 55,800 के आसपास बना हुआ है। इससे पहले सोना अगस्त, 2020 में 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था

Gold prices :  सोना गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती के साथ अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना फिलहाल 55,800 के आसपास बना हुआ है। इससे पहले सोना अगस्त, 2020 में 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। विदेशी बाजार में सोना 1,850 डॉलर प्रति औंस के स्तर से ऊपर बना हुआ है। वैश्विक स्तर पर, डॉलर में नरमी के साथ सोना मजबूत हुआ है। वहीं, ट्रेडर्स यूएस इम्प्लॉयमेंट डेटा (US employment data) का इंतजार करेंगे जिसका असर फेड की पॉलिसी पर नजर आएगा।

क्यों महंगा हो रहा है सोना

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में सिंगापुर बेस्ड डीलर गोल्डसिल्वर सेंट्रल (GoldSilver Central) के एमडी ब्रायन लैन ने कहा, इस साल डॉलर में कमजोरी से सोने की अच्छी शुरुआत हुई है। ऐसी भी उम्मीद है कि फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार सुस्त कर सकता है। इसके साथ ही इस साल मंदी के खतरे और सेंट्रल बैंक की तरफ से खरीद के चलते भी बुलियन को सपोर्ट मिलना चाहिए।


Oil Prices : डिमांड की चिंताओं के बीच क्रूड की कीमतों में 9% गिरावट, वैश्विक मंदी के संकेत पड़ रहे भारी

हाजिर सोना (Spot gold) 0.1 फीसदी मजबूत होकर 1,856.11 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US gold futures) भी 0.1 फीसदी बढ़कर 1,861.20 डॉलर प्रति औंस हो गया, वहीं डॉलर इंडेक्स 0.1 फीसदी कमजोर हो गया।

फेड की दिसंबर पॉलिसी की मीटिंग के मिनट भी बुधवार को जारी हो गए। इसके मुताबिक, सभी अधिकारी इस बात पर सहमत हैं कि यूएस सेंट्रल बैंक (US central bank) को ब्याज दरों में बढ़ोतरी की रफ्तार को सुस्त करना चाहिए।

मेहता इक्विटीज के वीपी कमोडिटीज राहुल कलंत्री ने कहा, 10 साल की यूएस ट्रेजरी यील्ड्स (US treasury yields) पर भारी दबाव के बाद यूएस डॉलर इंडेक्स (US dollar index) ने 104.00 का सपोर्ट लेवल तोड़ दिया और लगभग 3.69 फीसदी टूट गया। इससे सोने को सपोर्ट मिल रहा है।

कलंत्री के मुताबिक, सोने को 55,520-55,350 रुपये पर सपोर्ट है, जबकि 56,080-56,250 रुपये पर रेजिस्टैंस है। कुछ एक्सपर्ट्स को यह भी लगता है कि बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते सोने के लिए सेफ हैवन डिमांड बढ़ गई है।

क्या 4,000 डॉलर तक जाएगा सोना

सेफगोल्ड के डायरेक्ट नितिन थार्ड ने कहा, 2023 में जून तक शादियों के मुहूर्त जारी रहने से सोने की डिमांड बढ़ेगी।

लैन ने कहा, यदि जॉब डेटा से पता चलेगा कि रेट हाइक से इकोनॉमी को झटका लगा है तो डॉलर और कमजोर हो सकता है और इसका गोल्ड को फायदा मिलेगा।

MCX पर 30 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा सोना, जानिये क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

ज्यादातर बैंकों और ब्रोकरेजेस ने भी 2023 में सोने में मजबूती की अनुमान जाहिर किया है।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड (Standard Chartered) का अनुमान है कि सोना 2,250 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

स्विस एशिया कैपिटल के मुताबिक, ब्याज दरें बढ़ने पर सोने की कीमतें 2023 में 4,000 डॉलर तक जा सकती हैं।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।