Gold Rate: आज फिर सस्ता हुआ सोना, चेक करें अपने शहर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate 10 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने का भाव 63,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर शहरों में गोल्ड के रेट में 100 से 200 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 63,100 रुपये पर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,490 रुपये है

अपडेटेड Jan 10, 2024 पर 9:51 AM
Gold Rate: आज देशभर में सस्ता हुआ गोल्ड।

Gold Rate 10 January 2024: देश के सर्राफा बाजार में आज बुधवार को सोने का भाव 63,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। देश के ज्यादातर शहरों में गोल्ड के रेट में 100 से 200 रुपये की गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर सोने का रेट 63,100 रुपये पर है। चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,490 रुपये है। सिल्वर का रेट 76,600 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,700 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 10 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,750 63,000
गुरुग्राम 57,850 63,100
कोलकाता 57,700 62,950
लखनऊ 57,850 63,100
बंगलुरु 57,700 62,950
जयपुर 57,850 63,100
पटना 57,750 63,000
भुवनेश्वर 57,700 62,950
हैदराबाद 57,700 62,950

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Unicommerce ने IPO के लिए पेपर्स किए जमा, बिक्री के लिए रखेगी 3 करोड़ शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।