Gold Price Today: 6 फरवरी 2024 को देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में हलका उतार-चढ़ाव देखने को मिला। 10 ग्राम सोने का रेट 63,000 रुपए है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का औसतन रेट 63,000 रुपए और 22 कैरेट सोने का रेट 57,750 रुपए है। वहीं चांदी का रेट भी बाजार में तेजी से ऊपर चढ़ा है। एक किलो चांदी की कीमत 74,500 रुपए हो गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों में सोने की कीमतें अलग-अलग हैं-
10 ग्राम 22 कैरेट सोना - 57,750 रुपए
10 ग्राम 24 कैरेट सोना - 63,000 रुपए
10 ग्राम 24 कैरेट सोना - 63,150 रुपए
10 ग्राम 22 कैरेट सोना - 58,300 रुपए
10 ग्राम 24 कैरेट सोना - 63,600 रुपए
देश के अलग-अलग कोने में सोने का ताजा रेट
देश में सोने की खुदरा कीमत अलग-अलग वजहों से प्रभावित होती है। इसमें वैश्विक सोने की कीमत, रुपये का मूल्य और सोने के जेवरों के प्रोडक्शन में लगी लेबर और बनाने में इस्तेमाल सामग्री की लागत भी इसमें जोड़ी जाती है। भारत में सोने का कल्चर से काफी जुड़ाव है, इनवेस्टमेंट से लेकर शादियों और त्योहारों में इसका रोल काफी इंपोर्टेंट है।
सोने की कीमत पर प्रभाव डालने वाले कारक
सोने का मूल्य सप्लाई और डिमांड पर डिपेंड करता है। अगर सोना खरीदने में ज्यादा लोग दिलचस्पी दिखा रहे हैं तो इसका भाव अपने आप बढ़ जाएगा। बाजार में सोने की ज्यादा सप्लाई से भी इसकी कीमत पर असर पड़ता है।
ग्लोबल इकोनॉमी भी सोने की कीमतें निर्धारित करने में इंपोर्टेंट रोल निभाती है। आर्थिक गिरावट या मंदी के दौरान, निवेशक अक्सर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमत में बढ़ोतरी होती है। राजनीतिक अस्थिरता भी सोने की कीमतों पर काफी प्रभाव डालती है।
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल ने हाल ही में वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनाव की वजह से सोने की कीमतें 70,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने का अनुमान लगाया है।