Gold Rate: दिल्ली और इंदौर में जारी है सोने में गिरावट, आखिर क्यों गिर रहा है सोने का भाव?

Gold Rate: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी

अपडेटेड Apr 29, 2024 पर 7:47 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price Today: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Rate: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 130 रुपये की गिरावट के साथ 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 84,500 रुपये प्रति किलो पर बनी रही। चांदी के भाव में बदलाव नहीं आया है।

आखिर क्यों गिर रहा है सोने का भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में हाजिर सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 130 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,333 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर कम है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी एक्सपर्ट नवनीत दमानी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती की संभावना फिलहाल कम होने और वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने के कारण सोने में स्थिरता रही।


क्या आगे सोने में जारी रहेगी गिरावट

दमानी ने कहा कि ब्याज दर में कटौती में देरी से अमेरिकी डॉलर सूचकांक और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड को समर्थन मिला है, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, चांदी मामूली बढ़त के साथ 27.22 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले बंद भाव में यह 27.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक इस सप्ताह अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों का इंतजार करेंगे, जिसमें गैर-कृषि एरिया में रोजगार के आंकड़े शामिल हैं। ये सर्राफा कीमतों को दिशा देगा।

इंदौर में सोने के भाव में नरमी

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में सोमवार को‌ सोना के भाव में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई। चांदी 300 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी।

कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहा

सोना: 72350 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी: 80350 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का: 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

Gold Price Today: पीक पर पहुंचने के बाद लगातार गिर रहा है सोना, आज इतना सस्ता हुआ गोल्ड

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।