Gold Rate Today: सोने के भाव रहे फ्लैट, चेक करें देश के 12 शहरों में गोल्ड का रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव आज लगभग फ्लैट रहे। देश के कुछ शहरों में ही गोल्ड के रेट में मामूली बदलाव हुआ है। दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,170 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड रेट 62,600 रुपये पर है ट्रेड कर रहा है। चांदी का रेट 76,200 रुपये पर है

अपडेटेड Nov 23, 2023 पर 12:05 PM
Gold Prices : सोने के भाव आज फ्लैट रहे।

Gold Rate Today: सोने के भाव आज लगभग फ्लैट रहे। देश के कुछ शहरों में ही गोल्ड के रेट में मामूली बदलाव हुआ है। दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 62,170 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड रेट 62,600 रुपये पर है ट्रेड कर रहा है। चांदी का रेट 76,200 रुपये पर है।

23 नवंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 56,900 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 62,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 23 नवंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 56,850 62,020
गुरुग्राम 56,000 62,170
कोलकाता 56,850 62,020
लखनऊ 57,000 62,170
बंगलुरु 56,850 62,020
जयपुर 57,000 62,170
पटना 56,900 62,070
भुवनेश्वर 56,850 62,020
हैदराबाद 56,850 62,020

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Tata Tech IPO 2nd Day: दूसरे दिन भी दिख रहा क्रेज, शेयरहोल्डर्स तेजी से लगा रहे पैसे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।