Gold Rate: आज सोना हुआ सस्ता, चेक करें 24 कैरेट गोल्ड का रेट

Gold Rate 24 January 2024: आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। गोल्ड का रेट 63,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,150 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,650 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 75,300 रुपये पर है

अपडेटेड Jan 24, 2024 पर 4:11 PM
Gold Price: आज सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate 24 January 2024: आज सोने के भाव में मामूली गिरावट आई है। गोल्ड का रेट 63,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,150 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 63,650 रुपये पर है। सिल्वर का रेट 75,300 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 24 जनवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 57,800 63,050
गुरुग्राम 57,900 63,200
कोलकाता 57,850 63,050
लखनऊ 57,900 63,150
बंगलुरु 57,800 63,000
जयपुर 57,900 63,150
पटना 57,850 62,050
भुवनेश्वर 57,800 63,000
हैदराबाद 57,750 63,000

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

एक साल में 80% रिटर्न के बाद, क्या सीपीएसई ईटीएफ में अब भी बनते हैं निवेश के मौके?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।