Gold Rate: दिल्ली और इंदौर में आज सस्ता हुआ सोना, क्यों गिरा रहा है सोने का भाव?

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी

अपडेटेड May 03, 2024 पर 7:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 350 रुपये की गिरावट के साथ 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 83,500 रुपये प्रति किलो पर रही और इसमें कोई बदलाव नहीं आया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि विदेशों में नरमी के रुख के बीच दिल्ली में हाजिर सोना (24 कैरेट) 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा जो पिछले बंद भाव से 350 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,297 डॉलर प्रति औंस पर रहा जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर कम है।

गांधी ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती में अभी समय लगने की चिंता के कारण शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। ब्याज दर में कमी में देरी का कारण मुद्रास्फीति जोखिम का बरकरार रहना है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, इजराइल और हमास के बीच संभावित युद्ध विराम के बाद निवेश के लिए सुरक्षित पनाहगाह माने जाने वाली एसेट्स में गिरावट जारी है। हालांकि, चांदी मामूली बढ़त के साथ 26.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 26.45 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के हेड नवनीत दमानी ने कहा कि आंकड़ों के मोर्चे पर, अमेरिकी साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और कारखाना ऑर्डर अधिक रहे। इससे सर्राफा कीमतों पर दबाव पड़ा।

इंदौर में चांदी के भाव में तेजी

इंदौर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को‌ चांदी के भाव में 400 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के मुताबिक दोनों कीमती मेटल के औसत भाव इस प्रकार रहे।

सोना 70300 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 79400 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 900 रुपये प्रति 10 ग्राम।

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हुआ 1,32,000 रुपए का इजाफा, ग्रेच्युटी बढ़कर हुई 25%

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।