Get App

Gold Rate Today: एक लाख के पार 22 कैरेट गोल्ड रेट, जानिये 10 सितंबर का रेट

Gold Rate Today 10 September 2025: आज बुधवार 10 सितंबर को सोने के भाव में तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,00,000 रुपये के लेवल के पार कर गया है। दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत देश के बड़ा राज्यों में सोने का भाव 1,10,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, चांदी के रेट आज फ्लैट रहे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2025 पर 10:53 AM
Gold Rate Today: एक लाख के पार 22 कैरेट गोल्ड रेट, जानिये 10 सितंबर का रेट
Gold Rate: भारत में 22 कैरेट सोने का भाव एक लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है।

Gold Rate Today 10 September 2025: आज बुधवार 10 सितंबर को सोने के भाव में तेजी रही। 22 कैरेट सोने का भाव देश में 1,00,000 रुपये के लेवल के पार कर गया है। दिल्ली, मुंबई, यूपी समेत देश के बड़ा राज्यों में सोने का भाव 1,10,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, चांदी के रेट आज फ्लैट रहे। यहां जानें 10 सितंबर 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

चांदी का भाव 1,30,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा है। आज बुधवार को चांदी का भाव फ्लैट नजर आ रहा है।

क्यों सोने ने पकड़ी रफ्तार

सोने के दाम में तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आए कमजोर रोजगार आंकड़े हैं। इनसे उम्मीद जगी है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। ब्याज दरें घटने पर बैंक डिपॉजिट और बॉन्ड जैसे निवेश साधनों का रिटर्न कम हो जाता है। ऐसे समय में निवेशक सोने को सुरक्षित ऑप्शन मानकर उसमें पैसा लगाते हैं। यही कारण है कि मंगलवार को सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें