Gold Rate Today: नवरात्रि में सोने-चांदी के भाव में तेजी का दौर जारी है। इस शहर में सोने का भाव 74,000 रुपये के पार चला गया है। वहीं, दिल्ली में सोने का भाव 73,470 रुपये रहा। चांदी के बाजार में तेजी रही। चांदी का रेट 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। देश में सोना-चांदी अपने पीक लेवल पर बने हुए हैं।
