Get App

8th Pay Commission: खाते में आएंगे ₹18 लाख! वेतन आयोग की देरी से एरियर में बंपर इजाफा! जानें लेवल 6, 7 और 8 का पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission Arrears Calculation: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में अगर 20 से 24 महीने की देरी होती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में ₹18 लाख तक का भारी-भरकम एरियर आ सकता है! 2.57 के फिटमेंट फैक्टर और 24 महीने के विलंब के आधार पर पे-लेवल 8 के कर्मचारियों के लिए यह रकम ₹17.93 लाख बैठती है। ऐसे ही जानिए पे-लेवल 6 और 7 के कर्मचारियों को कितना बकाया मिलेगा

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 26, 2026 पर 4:56 PM
8th Pay Commission: खाते में आएंगे ₹18 लाख! वेतन आयोग की देरी से एरियर में बंपर इजाफा! जानें लेवल 6, 7 और 8 का पूरा कैलकुलेशन
7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है

8th Pay Commission Arrears Calculation: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच खूब हलचल है। आयोग इस समय फिटमेंट फैक्टर, वेतन पुनरीक्षण, भत्तों और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर हितधारकों से लगातार बैठकें कर रहा है। चंडीगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और राजस्थान में चर्चा के बाद, आयोग की अगली बैठकें 7-8 अक्टूबर को बेंगलुरु और 22-23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित होने जा रही हैं।

कर्मचारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि नया वेतन आयोग कब से लागू होगा। 7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाती हैं और अंतिम अमल में 20 से 24 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारियों को एकमुश्त भारी-भरकम एरियर मिलेगा।

गणित के हिसाब से देखें तो पे-लेवल 8 के कर्मचारियों को 24 महीने की देरी पर लगभग ₹18 लाख (₹17.93 लाख) तक का एरियर मिल सकता है।

कब तक आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें