Gold Rate Today: आज लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। बुलियन मार्केट में बुधवार 16 अप्रैल को सोने का रेट करीब 300 रुपये तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,200 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 99,700 रुपये पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज बुधवार 16 अप्रैल 2025 का रेट।
बुधवार 16 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 99,700 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की गिरावट आई है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
बुधवार 16 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और टैरिफ की वजह से सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना फिर से महंगा हो गया है, जिससे भारत में भी इसकी कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। फिलहाल सोना एक तय रेंज में कारोबार कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर सोने की कीमतों में गिरावट आती है तो अगले 6 महीनों में यह 75,000 रुपये तक गिर सकता है। वहीं, अगर टैरिफ वॉर और बढ़ा तो सोना 1,38,000 रुपये तक भी पहुंच सकता है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।