Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार आ रही गिरावट को आज ब्रेक लग गया। आज महीने का दूसरा दिन है और गोल्ड का कीमत 1000 रुपये से ज्यादा चढ़ी है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 90,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,10,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी आज 3000 रुपये महंगी हुई है। यहां जानें सोने-चांदी का भाव।
