Gold Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को गोल्ड के भाव में ज्यादा हलचल नजर नहीं आई है। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,170 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,250 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव में आज गिरावट रही। आज चांदी 73,300 रुपये पर है। चांदी के भाव में 200 रुपये की गिरावट आई है।
