Gold Rate 22th February 2024: आज गुरुवार को सोने के भाव में तेजी आई है। देश में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में कल की तुलना में प्रति 10 ग्राम 200 से 350 रुपये बढ़े हैं। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में गोल्ड का रेट 62,800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट 8गोल्ड का रेट 58000 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहा है। सिल्वर का रेट 75,400 रुपये पर है। चांदी में भी कल की तुलना में आज 400 रुपये की तेजी आई है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..
दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
मुंबई में आज का गोल्ड का रेट
मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,760 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,110 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 21 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।