Gold Rate 23th February 2024: आज शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश में 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट में कल की तुलना में प्रति 10 ग्राम 110 से 200 रुपये तक कम हुए हैं। देश के ज्यादातर बड़े शहरों में गोल्ड का रेट 62,800 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,600 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहा है। सिल्वर का रेट 74,500 रुपये पर है। चांदी में भी कल की तुलना में आज 900 रुपये की गिरावट नजर आई। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..
दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,880 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
मुंबई में आज का गोल्ड का रेट
मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 57,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,220 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 23 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।