Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। ये पांचवां दिन है जब सोने का भाव कम हुआ है। आज गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन भी है, जिसमें गोल्ड सस्ता हुआ है। बीते 10 दिनों पर नजर डाले तो सोने का भाव 1,01,000 रुपये से 98000 रुपये पर आ गया है। सोने में करीबन 3,000 रुपये का करेक्शन आ चुका है। कल 26 जून की तुलना में आज 27 जून को सोने का भाव 950 रुपये तक कम हुआ है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 98,000 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,07,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानें शुक्रवार 27 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।
