Get App

Gold Rate Today: शनिवार 28 जून को सस्ता हुआ सोना, जानें आज का गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 10 दिनों पर नजर डाले तो सोने का भाव 1,01,000 रुपये से 98000 रुपये पर आ गया है। सोने में करीबन 3,500 रुपये का करेक्शन आ चुका है। आज 28 जून को सोने का भाव 550 रुपये कम हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 10:11 AM
Gold Rate Today: शनिवार 28 जून को सस्ता हुआ सोना, जानें आज का गोल्ड रेट
Gold Rate Today: आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार गिरावट आ रही है। बीते 10 दिनों पर नजर डाले तो सोने का भाव 1,01,000 रुपये से 98000 रुपये पर आ गया है। सोने में करीबन 3,500 रुपये का करेक्शन आ चुका है। आज 28 जून को सोने का भाव 550 रुपये कम हुआ है। बुलियन मार्केट में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 97,500 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 89,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,07,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। यहां जानें शनिवार 28 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

28 जून 2025 को सोने का भाव 

शनिवार 28 जून को सोने की कीमतें कम हुई है। आज सोने-चांदी का भाव फिर लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 89,450 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 89,300 रुपये और 24 कैरेट सोना 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 89,450 97,570
चेन्नई 89,300 97,420
मुंबई 89,300 97,420
कोलकाता 89,300 97,420
जयपुर 89,450 97,570
नोएडा 89,450 97,570
गाजियाबाद  89,450 97,570
लखनऊ 89,450 97,570
बंगलुरु 89,300 97,420
पटना 89,300 97,420

चांदी की कीमत - 28 जून 2025

सब समाचार

+ और भी पढ़ें