Gold Rate Today: 6 अप्रैल 2024 को भारत में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया। आज देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 71,000 रुपये के ऊपर रहा। ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 71,200 रुपये थी, जबकि 22 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 65,500 रुपये थी। चांदी के बाजार में तेजी देखी गई और यह 83,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। देश में सोना-चांदी अपने पीक स्तर पर बने हुए हैं।
आज सोने का भाव दिल्ली में
1 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 65,500 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,440 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,350 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,290 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,500 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,340 रुपये है।
कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत
भारत में सोने की कीमत जिसे अक्सर गोल्ड की रिटेल कीमत के तौर पर जाना जाता है। सोने की कीमत में ज्वैलरी बनाने की लागत, टैक्स और सभी तरह के शुल्क शामिल होते हैं। जब ग्राहको गोल्ड की कीमत चुकाते हैं, तो उसमें ये सभी कॉस्ट शामिल होती है। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश के लिए वैल्यूबल एसेट्स, शादियों और त्योहारों में अपनी पारंपरिक भूमिका के कारण जरूरी है।