Gold Rate Today: आज शुक्रवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये 7 मार्च को कितना कम हुआ गोल्ड रेट

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले वाले हफ्ते में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के रेट में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,150 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 7:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Price: आज 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार 7 मार्च को सोना सस्ता हुआ है। होली से पहले वाले हफ्ते में सोने के दाम में गिरावट आई है। सोने के रेट में 500 रुपये तक की गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,150 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 99,100 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 7 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

सोने के दाम क्यों आई गिरावट

एक्सपर्ट के अनुसार निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। खासतौर पर अमेरिकी शुल्क नीतियों में संभावित रिवीजन और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों, जैसे रोजगार दर और बेरोजगारी दर, के प्रभाव से बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। इन कारणों के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही है, जिससे मेटल की डिमांड में कमी आई है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,190रुपये और 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 7 मार्च 2025  का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,340 87,630
चेन्नई 80,190 87,480
मुंबई 80,190 87,480
कोलकाता 80,190 87,480

चांदी का रेट

7 मार्च 2025 को चांदी का रेट 99,100 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 1200 रुपये चढ़ा है। कल चांदी का रेट 97,900 रुपये था।

कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी बैंक, जानें RBI ने क्यों दी है 7 मार्च की छुट्टी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।