Gold Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, जानिये मंगलवार 17 जून को क्या रहा रेट

Gold Rate Today: सोने के भाव में आ रही तेजी को आज ब्रेक लग गया। 10 ग्राम सोने का भाव 1,050 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड रेट अभी भी 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड अपने उच्चतम स्तर के आसपास ही बना हुआ है

अपडेटेड Jun 17, 2025 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज 17 जून को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में आ रही तेजी को आज ब्रेक लग गया। 10 ग्राम सोने का भाव 1,050 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड रेट अभी भी 1,00,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड अपने उच्चतम स्तर के आसपास ही बना हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान जैसे बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,500 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 92,000 रुपये के ऊपर बना हुआ है। देश में एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानें मंगलवार 17 जून 2025 का सोने-चांदी का भाव।

आज 17 जून 2025 को सोने का भाव 

मंगलवार 17 जून को सोने की कीमतों में 1,050 रुपये तक की गिरावट आई है। हालांकि, 10 ग्राम  सोने का भाव 1,00,000 रुपये के पार ही बना हुआ है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 92,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में भी 22 कैरेट सोना 92,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,00,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पटना, लखनऊ, जयपुर जैसे बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बने हुए हैं।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,150 1,00,520
चेन्नई 92,000 1,00,370
मुंबई 93,050 1,00,370
कोलकाता 93,050 1,00,370
जयपुर 92,150 1,00,520
नोएडा 92,150 1,00,520
गाजियाबाद  92,150 1,00,520
लखनऊ 92,150 1,00,520
बंगलुरु 93,050 1,00,370
पटना 93,050 1,00,370


चांदी की कीमत - 17 जून 2025

चांदी का भाव आज 17 जून 2025 को 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में करीबन 1000 रुपये तक बढ़ोतरी कर की तुलना में नजर आ रही है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

देश में कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई चीजों पर निर्भर करती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत और सरकार का टैक्स। लेकिन हमारे देश में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि परंपरा का भी हिस्सा है। शादी-ब्याह, दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों पर लोग ज्यादा सोना खरीदते हैं, जिससे मांग बढ़ती है और दाम भी बढ़ जाते हैं।

Gold Rate Today: हरे निशान पर खुला सोना, ये रहा गुरुवार 12 जून को गोल्ड रेट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।