Gold Rate Today: बुधवार को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट वैश्विक बाजार में दरों में नरमी और दो दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते आई है। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों पर होने वाले फैसले और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।
