Gold Rate Today: आज सोने के भाव में आई गिरावट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Rate 3rd February 2024: आज शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,5300 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,040 रुपये पर है। आज गोल्ड की कीमतों में 200 से 250 रुपये की गिरावट नजर आ रही है। सिल्वर का रेट 76,500 रुपये पर है

अपडेटेड Feb 03, 2024 पर 2:19 PM
Gold Rate: आज सोने का भाव ये रहा।

Gold Rate 3rd February 2024: आज शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। दिल्ली-एनसीआर में 24 कैरेट सोने का रेट 63,5300 रुपये पर है और चेन्नई में गोल्ड का रेट 64,040 रुपये पर है। आज गोल्ड की कीमतों में 200 से 250 रुपये की गिरावट नजर आ रही है। सिल्वर का रेट 76,500 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..

दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 63,530 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

मुंबई में आज का गोल्ड का रेट

मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,100 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 63,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में आज का गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 3 फरवरी 2024 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
अहमदाबाद 58,150 63,430
कोलकाता 58,100 63,530
गुरुग्राम 58,250 63,530
लखनऊ 58,250 63,530
बंगुलरु 58,100 63,380
जयपुर 58,250 63,530
पटना 58,150 63,430
भुवनेश्वर 58,100 63,380
हैदराबाद 58,100 63,380

सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर 

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

RBI के एक्शन का Paytm Money पर क्या होगा असर? दुकानदारों की बढ़ेगी ये दिक्कत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।