Gold Rate Today: भारत के 12 बड़े शहरों में आज सस्ता हुआ सोना, 60,000 रुपये के नीचे आया रेट

Gold Rate Today: आज बुधवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 200 से 300 रुपये तक कम हुआ है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 250 रुपये तक की गिरावट आई है

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 11:25 AM
Story continues below Advertisement
आज सोने के भाव में गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज बुधवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव (Gold Rate) में गिरावट आई है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 200 से 300 रुपये तक कम हुआ है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में 250 रुपये तक की गिरावट आई है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 60,110 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,100 रुपये पर है। चांदी के भाव में भी करेक्शन आया और ये 74,000 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

9 अगस्त को ये रहे देश के 12 बड़े शहरों में सोने का भाव

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,110 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।


अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,000 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,3000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 55,100 60,110
मुंबई 54,950 59,950
कोलकाता 54,950 59,950
लखनऊ 55,100 60,110
बंगलुरु 54,950 59,950
जयपुर 55,100 60,110
पटना 55,000 60,000
भुवनेश्वर 54,950 59,950
हैदराबाद 54,950 59,950

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Hot Stocks Today : जे कुमार इंफ्रा, प्रूडेंट कॉर्पोरेट और Cera Sanitaryware में शॉर्ट टर्म में हो सकती है शानदार कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।