Credit Cards

Gold Rate Today: देश के 9 शहरों में 60,000 रुपये के नीचे आया सोने का भाव, इतना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate Today: आज शुक्रवार को ग्लोबल और घरेलू बाजार में कम डिमांड के कारण सोने के भाव में गिरावट आई है। आज देश के ज्यादातर सभी बड़े शहरों में सोने के भाव में गिरावट आई है। आज सोने के भाव में कुछ शहरों में 200 से 300रुपये तक की कमी आई है

अपडेटेड Aug 11, 2023 पर 12:34 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: सोने के भाव में आज गिरावट आई है।

Gold Rate Today: आज शुक्रवार को ग्लोबल और घरेलू बाजार में कम डिमांड के कारण  सोने के भाव में गिरावट आई है। आज देश के ज्यादातर सभी बड़े शहरों में सोने के भाव में गिरावट आई है।  आज सोने के भाव में कुछ शहरों में 200 से 300रुपये तक की कमी आई है। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 59,660 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,700 रुपये पर है। चांदी के भाव में भी करेक्शन आया और ये 73000 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कल चांदी का रेट 73500 रुपये था।

11 अगस्त को ये रहा देश के 12 बड़े शहरों में सोने का भाव

नोएडा में गोल्ड का रेट


नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,660 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,700 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
दिल्ली 54,700 59,660
मुंबई 54,700 59,510
कोलकाता 54,550 59,510
लखनऊ 54,700 59,660
भोपाल 54,850 59,560
तिरुवनंतपुरम 54,550 59,510

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

HCL Tech News: सुस्त जून तिमाही के बाद बड़ी उपलब्धि, Verizon से मिली 210 करोड़ डॉलर की डील, करना होगा यह काम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।