Gold Rate Today: भारत में आज 11 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। सावन का महीना करीब 1 महीना चलता है। सावन महीने की पहले दिन सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड रेट कल के बंद भाव की तुलना में 600 रुपये की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। देश के बड़े शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 99000 रुपये पर है। एक किलो चांदी का रेट 1,11,000 रुपये पर है। जानिये देश के बड़े शहरों की बुलियन मार्केट में शुक्रवार 11 जुलाई 2025 का सोने-चांदी का भाव क्या रहा।
