Gold Rate Today: नवरात्रि के पहले दिन सोने के भाव में बड़ी तेजी देखने को मिली है। आज देशभर के 12 शहरों में सोने के भाव में 500 से 700 रुपये की बढ़त रही। चेन्नई में सोने का भाव 73,500 रुपये के ऊपर चला गया है। वहीं, दिल्ली में सोने का भाव 71,880 रुपये रहा। चांदी के बाजार में तेजी रही। चांदी का रेट 84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। देश में सोना-चांदी अपने पीक स्तर पर बने हुए हैं।
दिल्ली में आज सोने का भाव
9 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 65,900 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 71,880 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,750 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,730 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 65,800 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,780रुपये है।
कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत
भारत में सोने की कीमत जिसे अक्सर गोल्ड की रिटेल कीमत के तौर पर जाना जाता है। सोने की कीमत में ज्वैलरी बनाने की लागत, टैक्स और सभी तरह के शुल्क शामिल होते हैं। जब ग्राहको गोल्ड की कीमत चुकाते हैं, तो उसमें ये सभी कॉस्ट शामिल होती है। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश के लिए वैल्यूबल एसेट्स, शादियों और त्योहारों में अपनी पारंपरिक भूमिका के कारण जरूरी है।