Gold Rate Today: 1 अप्रैल 2024 को भारत में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया। आज देश के ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 68,000 रुपये के करीब रहा। ज्यादातर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 68,440 रुपये थी, जबकि 22 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 62,740 रुपये थी। चांदी के बाजार में तेजी देखी गई और यह 78,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
आज सोने का भाव दिल्ली में
1 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 62,890 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 68,590 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 62,740 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 68,440 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 62,790 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 68,490 रुपये है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX)
1 अप्रैल 2024 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 5 जून 2024 को सोने के वायदा में एक्टिव कारोबार देखा गया। इन कॉन्ट्रेक्ट की कीमत 68,872 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके अतिरिक्त 3 मई 2024 को चांदी वायदा कॉन्ट्रेक्ट एमसीएक्स पर 75,686 रुपये रही।
भारत में सोने की कीमत जिसे अक्सर गोल्ड की रिटेल कीमत के तौर पर जाना जाता है। सोने की कीमत में ज्वैलरी बनाने की लागत, टैक्स और सभी तरह के शुल्क शामिल होते हैं। जब ग्राहको गोल्ड की कीमत चुकाते हैं, तो उसमें ये सभी कॉस्ट शामिल होती है। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश के लिए वैल्यूबल एसेट्स, शादियों और त्योहारों में अपनी पारंपरिक भूमिका के कारण जरूरी है।