Gold Rate Today: 60,000 रुपये के नीचे आया गोल्ड, जानें आज कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Rate Today: आज देश के ज्यादातर बड़े सोने का भाव में गिरावट आई है। कुछ शहरों में गोल्ड के दाम में 200 से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट नजर आई है। देश के बड़े शहरों में सोने का रेट 60,000 रुपये के नीचे आ गया है

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 10:57 AM
Gold Rate: आज ये रहा देश के 12 शहरों में सोने के भाव।

Gold Rate Today: आज देश के ज्यादातर बड़े सोने का भाव में गिरावट आई है। कुछ शहरों में गोल्ड के दाम में 200 से 400 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरावट नजर आई है। देश के बड़े शहरों में सोने का रेट 60,000 रुपये के नीचे आ गया है। राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का रेट 59,990 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,990 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 74,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,990 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 9,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,890 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,880 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
मुंबई 54,840 59,830
गुरुग्राम 54,990 59,990
कोलकाता 54,840 59,830
लखनऊ 54,990 59,990
बंगलुरु 54,840 59,830
जयपुर 54,990 59,990
पटना 54,890 59,880
भुवनेश्वर 54,840 59,830
हैदराबाद 54,840 59,830

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Trade setup for today : बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।