Gold Rate Today: देश के 13 शहरों में ये रहा गोल्ड रेट, चेक करें कितना सस्ता या महंगा हुआ सोना

Gold Rate Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को गोल्ड के भाव फ्लैट रहे। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,130 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Aug 23, 2023 पर 11:42 AM
Gold Rate: आज ये रहा देश के 13 शहरों में सोने के भाव।

Gold Rate Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को गोल्ड के भाव फ्लैट रहे। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,130 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव में आज 1,300 रुपये की तेजी आई। आज चांदी  74,800 रुपये पर है।

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,130 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

नोएडा में गोल्ड का रेट

नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 59,130 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।


अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 54,100 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,020 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 54,550 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
मुंबई 54,200 59,130
गुरुग्राम 54,300 59,220
कोलकाता 54,200 59,130
लखनऊ 54,300 59,220
बंगलुरु 54,200 59,130
जयपुर 54,300 59,220
पटना 54,100 59,020
भुवनेश्वर 54,200 59,130
हैदराबाद 54,200 59,130

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Shelter Pharma IPO Listing: खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए थे पैसे, 5% डिस्काउंट पर लिस्टिंग ने कराया तगड़ा घाटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।