Gold Rate Today: आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को गोल्ड के भाव फ्लैट रहे। देशभर में 10 ग्राम सोने का भाव 59,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। आज दिल्ली में 10 ग्राम सोने का रेट 59,130 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 54,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी के भाव में आज 1,300 रुपये की तेजी आई। आज चांदी 74,800 रुपये पर है।
