Gold Rate Today Friday 1 August 2025: आज 1 अगस्त से एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। महीने की शुरुआत अच्छी रही है। अगर आप गोल्ड या सिल्वर ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अच्छा दिन है क्योंकि गोल्ड और सिल्वर में आज गिरावट आई है। 10 ग्राम सोना कल की तुलना में आज 580 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के आसपास है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 91,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अगर चांदी की बात करें, तो इसका रेट आज 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी भी आज 3000 रुपये सस्ती हुई है। यहां जानें 1 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।