Get App

Gold Rate Today: शनिवार 2 अगस्त को सस्ता हुआ सोना, जानिये कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today Saturday 2 August 2025: आज शनिवार 2 अगस्त को सोना सस्ता हुआ है। अगर आप गोल्ड या सिल्वर ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आज सोना-चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। 10 ग्राम सोना कल की तुलना में आज 250 रुपये तक सस्ता हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 10:04 AM
Gold Rate Today: शनिवार 2 अगस्त को सस्ता हुआ सोना, जानिये कितनी कम हुई कीमत
Gold Rate: आज सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today Saturday 2 August 2025: आज शनिवार 2 अगस्त को सोना सस्ता हुआ है। अगर आप गोल्ड या सिल्वर ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो जान लें कि आज सोना-चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। 10 ग्राम सोना कल की तुलना में आज 250 रुपये तक सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 99,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 91,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। अगर चांदी की बात करें, तो इसका रेट आज 1,12,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी भी आज 2000 रुपये सस्ती हुई है। यहां जानें 2 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

सोने के भाव में गिरावट क्यों आई?

2 अगस्त 2025 को सोने की कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व का सख्त रुख रहा। फेड ने ब्याज दरों में कटौती के कोई संकेत नहीं दिए, जिससे यह साफ हुआ कि फिलहाल महंगाई को काबू करने के लिए आक्रामक मौद्रिक नीति जारी रहेगी। जब ब्याज दरें ऊंची रहती हैं, तो निवेशक सोने जैसे गैर-ब्याज देने वाले निवेश से पैसा निकालकर बैंक या बॉन्ड जैसे विकल्पों की ओर जाते हैं। इससे सोने की मांग घटती है और दाम गिरने लगते हैं।

इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग में कमजोरी ने भी सोने की कीमतों पर दबाव डाला। मजबूत डॉलर की वजह से भारत जैसे देशों में सोना महंगा हो जाता है, जिससे आयात में कमी आती है और घरेलू बाजार में भाव टूटते हैं। अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा भी कमजोर पड़ा है, जिसका असर सीधे ग्लोबल मार्केट और भारतीय बाजार दोनों पर पड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें