Gold Rate Today: गुरुवार को महंगा हुआ सोना, जानिये 7 अगस्त को कितने बढ़े दाम

Gold Rate Today Thursday 7 August 2025: आज गुरुवार 7 अगस्त को फिर सोना महंगा हुआ। हालांकि, आज कल की तुलना में 10 ग्राम सोने के भाव में 100 रुपये की ही बढ़त रही है।रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव बढ़ने लगे हैं। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Aug 07, 2025 पर 8:34 AM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: सोने के भाव में आज आई तेजी।

Gold Rate Today Thursday 7 August 2025: आज गुरुवार 7 अगस्त को फिर सोना महंगा हुआ। हालांकि, आज कल की तुलना में 10 ग्राम सोने के भाव में 100 रुपये की ही बढ़त रही है।रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव बढ़ने लगे हैं। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,02,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। यहां जानें 7 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,16,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई है।

सोने के दाम बढ़ने के कारण

स्टॉकिस्ट यानी थोक कारोबारी लगातार सोना खरीद रहे हैं। जब बाजार में मांग बढ़ती है, तो कीमतें भी ऊपर जाती हैं। इसके अलावा लोगों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदना शुरू कर दिया है, क्योंकि उन्हें आर्थिक हालात में अनिश्चितता महसूस हो रही है। इससे भी कीमतें ऊपर चढ़ गईं।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ घटनाओं ने सोने की कीमत को प्रभावित किया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दवाओं और चिप्स पर नए शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। इससे वैश्विक बाजार में डर का माहौल बन गया है, क्योंकि नए टैक्स अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल सकते हैं। जब भी ऐसी अस्थिरता होती है, लोग सोने को सुरक्षित निवेश मानकर खरीदते हैं, जिससे उसकी कीमत बढ़ जाती हैइसी वजह से सोने के दामों में तेजी देखी गई।

गुरुवार 7 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 93,960 1,02,490
चेन्नई 93,810 1,02,340
मुंबई 93,810 1,02,340
कोलकाता 91,400 1,02,340
जयपुर 93,960 1,02,490
नोएडा 93,960 1,02,490
गाजियाबाद  93,960 1,02,490
लखनऊ 93,960 1,02,490
बंगलुरु 93,810 1,02,340
पटना 93,810 1,02,340

भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?

अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

बेटी के जन्म पर मिलेंगे 6000 रुपये! 15 अगस्त को कराएं रजिस्ट्रेशन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।