Get App

Gold Rate Today: मंगलवार को सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानिये 12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Rate Today Tuesday 12 August 2025: आज मंगलवार 12 अगस्त को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 900 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 10:05 AM
Gold Rate Today: मंगलवार को सोने के भाव में आई बड़ी गिरावट, जानिये 12 अगस्त को कितना सस्ता हुआ सोना
Gold Rate Today: आज 12 अगस्त 2025 को सोने में बड़ी गिरावट आई है।

Gold Rate Today Tuesday 12 August 2025: आज मंगलवार 12 अगस्त को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 900 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट में ही गोल्ड ज्वैलरी बनाई जाती है। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है। यहां जानें 12 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले आज चांदी का भाव 2000 रुपये सस्ता हुआ है। आज 12 अगस्त को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और निवेशकों की बिकवाली रही। पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़त दर्ज करने के बाद बाजार में मुनाफावसूली का माहौल बना, जिससे सर्राफा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर से 900 रुपये टूटकर 1,01,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होने वाली मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की उम्मीद बढ़ी है, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग घटी।

इसके अलावा, अमेरिका के सोने की छड़ों पर 39% शुल्क लगाने की खबर पर व्हाइट हाउस के स्पष्टीकरण ने भी कीमतों पर दबाव डाला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और कल कीमत 3,358.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अगर टैरिफ की स्थिति फिर से साफ  नहीं हुई और तनाव बढ़ा, तो सोने की कीमतें दोबारा तेजी पकड़ सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3,800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें