Gold Rate Today Wednesday 13 August 2025: आज बुधवार 13 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,900 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है। यहां जानें 13 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।
देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है। आज 13 अगस्त को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।
सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और निवेशकों की बिकवाली रही। पिछले दिनों से लगातार बढ़त दर्ज करने के बाद बाजार में मुनाफावसूली का माहौल बना। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होने वाली मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की उम्मीद बढ़ी है, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग घटी।
भारत में सोने की कीमत कैसे होती है तय?
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।