Credit Cards

Gold Rate Today: गुरुवार 31 जुलाई को हरे निशान पर गोल्ड, चेक करें सोने-चांदी का भाव

Gold Rate Today: आज गुरुवार 31 जुलाई 2025 को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। कल की तुलना में सोने के भाव में आज 10 रुपये की ही बढ़त दिख रही है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 92,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहा है

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 8:37 AM
Story continues below Advertisement
Gold Silver Rate: 31 जुलाई को सोना महंगा हुआ है।

Gold Rate Today: आज गुरुवार 31 जुलाई 2025 को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। कल की तुलना में सोने के भाव में आज 10 रुपये की ही बढ़त दिख रही है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,00,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 92,100 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चल रहा है। अगर चांदी की बात करें, तो इसका रेट आज 1,17,100 रुपये प्रति किलोग्राम है। चांदी भी आज 100 रुपये महंगी हुई है। यहां जानें 31 जुलाई को क्या रहा सोने-चांदी का भाव।

 

गुरुवार 31 जुलाई 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 92,260 1,00,640
चेन्नई 92,110 1,00,490
मुंबई 92,110 1,00,490
कोलकाता 92,110 1,00,490
जयपुर 92,260 1,0,0640
नोएडा 92,260 1,0,0640
गाजियाबाद  92,260 1,0,0640
लखनऊ 92,260 1,0,0640
बंगलुरु 92,110 1,00,490
पटना 92,110 1,00,490

भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?


अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।

UPI से हर दिन 1 लाख रुपए से ज्यादा का पेमेंट कैसे कर सकते हैं!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।