Gold Rate Today in India: आज शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के ज्यादातर शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 53,000 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 58,000 रुपये के और करीब आ गया है। गोल्ड में 300 से 400 रुपये तक की गिरावट प्रति 10 ग्राम के भाव में आई है। आज शनिवार से श्राद्ध शुरू हो गए हैं। श्राद्ध के समय में गोल्ड की कीमत कम रहती है क्योंकि ज्यादातर लोग श्राद्ध के समय में गोल्ड नहीं खरीदते जिसके कारण इस दौरान डिमांड थोड़ी कम रहती है। हालांकि, कई बार गोल्ड बुक करके डिलीवरी श्राद्ध के बाद लेते हैं। एक किलो चांदी का रेट 73,500 रुपये पर है।
30 सितंबर 2023 को गोल्ड का भाव
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 58,350 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
अहमदाबाद में गोल्ड का रेट
चेन्नई में 22 कैरेट सोना 53,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 30 सितंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट
सोने के भाव कैसे होते हैं तय?
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।