Gold Rate Today in India: आज शनिवार को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के ज्यादातर शहरों में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 53,000 और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 58,000 रुपये के और करीब आ गया है। गोल्ड में 300 से 400 रुपये तक की गिरावट प्रति 10 ग्राम के भाव में आई है। आज शनिवार से श्राद्ध शुरू हो गए हैं। श्राद्ध के समय में गोल्ड की कीमत कम रहती है क्योंकि ज्यादातर लोग श्राद्ध के समय में गोल्ड नहीं खरीदते जिसके कारण इस दौरान डिमांड थोड़ी कम रहती है। हालांकि, कई बार गोल्ड बुक करके डिलीवरी श्राद्ध के बाद लेते हैं। एक किलो चांदी का रेट 73,500 रुपये पर है।
