Gold Rate: आज फिर सोना हुआ सस्ता, श्राद्ध के समय में लगातार गिर रहे हैं गोल्ड के दाम

Gold Rate Today in India: आज गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड के 22 कैरेट और 24 कैरेट भाव में 150 से 250 रुपये तक की गिरावट प्रति 10 ग्राम के भाव में आई है। श्राद्ध चल रहे हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग गोल्ड नहीं खरीदते। इसका असर लोकल डिमांड पर नजर आ रहा है

अपडेटेड Oct 05, 2023 पर 11:31 AM
Gold Price Today: 24 कैरेट गोल्ड का रेट 57,000 रुपये के आसपास पहुंच गया है।

Gold Rate Today in India: आज गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड के 22 कैरेट और 24 कैरेट भाव में  150 से 250 रुपये तक की गिरावट प्रति 10 ग्राम के भाव में आई है। श्राद्ध चल रहे हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग गोल्ड नहीं खरीदते। इसका असर लोकल डिमांड पर नजर आ रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 52,400 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का रेट  57,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 70,700 रुपये पर है।

5 अक्टूबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 52,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 53,450 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 57,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 52,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 4 अक्टूबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 52,400 57,160
गुरुग्राम 52,550 57,310
कोलकाता 52,400 57,160
लखनऊ 52,550 57,310
बंगलुरु 52,400 57,160
जयपुर 52,550 57,310
पटना 52,450 57,210
भुवनेश्वर 52,400 57,160
हैदराबाद 52,400 57,160

सोने के भाव कैसे होते हैं तय?

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Vedanta अपना 3 अरब डॉलर का कर्ज कैसे चुकाएगी? बिजनेसेज को 6 हिस्सों में बांटने से क्या मुश्किल खत्म हो जाएगी?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।