Gold Rate Today in India: आज गुरुवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड के 22 कैरेट और 24 कैरेट भाव में 150 से 250 रुपये तक की गिरावट प्रति 10 ग्राम के भाव में आई है। श्राद्ध चल रहे हैं, ऐसे में ज्यादातर लोग गोल्ड नहीं खरीदते। इसका असर लोकल डिमांड पर नजर आ रहा है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 52,400 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड का रेट 57,000 रुपये के आसपास ही कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 70,700 रुपये पर है।
