Gold Rate Today In India: रविवार, 21 जुलाई को देश में सोने की रिटेल कीमत 74000 के आसपास चल रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 74,120 रुपये पर है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 73,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 74,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की बात करें तो इसका भाव 91,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत कितनी है...
21 जुलाई 2024 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 74,120 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 67,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,970 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 67,850 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 74,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमत
इंदौर के सराफा बाजार में 20 जुलाई को सोने का भाव 300 रुपये और चांदी का भाव 200 रुपये मजबूत हुआ। इसके बाद सोने की औसत कीमत 73400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की औसत कीमत 89800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्का की कीमत 900 रुपये प्रति सिक्का हो गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) हर शनिवार और रविवार को बंद रहता है। शुक्रवार 19 जुलाई को कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया, जिससे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 660 रुपये या 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,495 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,423.10 डॉलर प्रति औंस रह गया।