Gold Rate Today: मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने की कीमतें 800 रुपये बढ़कर 65,710 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं। 7 मार्च 2024 को भारत में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड कीमत 65,000 रुपये के ऊपर ही ज्यादातर देश के सभी शहरों में बनी हुई है। 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की औसत कीमत लगभग 60,100 रुपये के आसपास बनी हुई है। गोल्ड की सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में हैं। यहां दाम 65,900 रुपये पर है। वहीं, चांदी के बाजार में तेजी का रुख रहा और यह 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
भारत में आज रिटेल बाजार में सोने की कीमत
आज दिल्ली में सोने का भाव
7 मार्च 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 60,250 रुपये है, जबकि 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 65,710 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,100 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने के दाम 65,560 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 60,150 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 65,610 रुपये है।
आज 7 मार्च 2024 को गोल्ड की कीमत
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।