Gold Rate Today: गोल्ड के दाम रहे फ्लैट, चांदी का भाव 700 रुपये गिरा, चेक करें रेट

Gold Rate Today: आज देश के ज्यादातर बड़े सोने का भाव लगभग फ्लैट रहा। कुछ शहरों में गोल्ड के दाम में 50 से 100 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी दिखी। देश के बड़े शहरों में सोने का रेट 60,150 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Sep 08, 2023 पर 11:06 AM
Gold Price Today: आज देश के ज्यादातर शहरों में सोने के भाव फ्लैट रहे।

Gold Rate Today: आज देश के ज्यादातर बड़े सोने का भाव लगभग फ्लैट रहा। कुछ शहरों में गोल्ड के दाम में 50 से 100 रुपये प्रति 10 ग्राम तेजी दिखी। देश के बड़े शहरों में सोने का रेट 60,150 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का रेट 60,150 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,150 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 74,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज इसमें 700 रुपये की गिरावट आई है।

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,050 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,330 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
मुंबई 55,000 60,000
गुरुग्राम 55,150 60,200
कोलकाता 55,000 60,000
लखनऊ 55,150 60,200
बंगलुरु 55,000 60,000
जयपुर 55,150 60,200
पटना 55,050 60,050
भुवनेश्वर 55,000 60,000
हैदराबाद 55,000 60,000

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Hot Stocks Today : टाटा पावर, Latent View Analytics और यूनाइटेड ब्रुअरीज में 2-3 हफ्तों में हो सकती है 11% तक कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।