Gold Rate Today: आज 10 ग्राम सोने का भाव कुछ शहरों में हुआ सस्ता, 700 रुपये सस्ती हुई चांदी

Gold Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन देश के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर के रेट पर ही कारोबार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का रेट 60,470 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,450 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Sep 05, 2023 पर 11:21 AM
Gold Rate: आज ये रहा देश के 12 शहरों में सोने का भाव।

Gold Rate Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन देश के ज्यादातर बड़े शहरों में सोने का भाव 60,000 रुपये के ऊपर के रेट पर ही कारोबार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में आज 10 ग्राम सोने का रेट 60,470 रुपये और 22 कैरेट सोने का रेट 55,450 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। एक किलो चांदी का रेट 76,200 रुपये पर कारोबार कर रहा है। आज चांदी के रेट में 700 रुपये की गिरावट आई है।

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 60,470 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 55,350 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 60,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 55,450 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 60,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में ये रहा गोल्ड रेट

शहर 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव रुपये में
मुंबई 55,150 60,160
गुरुग्राम 55,450 60,470
कोलकाता 55,150 60,160
लखनऊ 55,450 60,470
बंगलुरु 55,150 60,160
जयपुर 55,450 60,470
पटना 55,350 60,370
भुवनेश्वर 55,150 60,160
हैदराबाद 55,150 60,160

ऐसे तय होते हैं सोने का भाव

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की मांग और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि वैश्विक अर्थव्यवस्था खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

Vishnu Prakash IPO Listing: तगड़े सब्सक्राइब के बाद धांसू लिस्टिंग, 65% प्रीमियम पर शेयरों की शुरुआत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।